कोरोना के प्रकोप में तेजी आई, सभी राज्यों में इस राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना कहर, देखें राज्यवार आंकड़े 

कोरोना के प्रकोप में तेजी आई, सभी राज्यों में इस राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना कहर, देखें राज्यवार आंकड़े 

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 120,915,219 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,674,078 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 271282 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11083679 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 159370 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,15,14,332 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 39,726 नए मामले सामने आए हैं। ये 154 दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 172 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 20654 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.26 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.38 फीसदी है। मृत्यु दर 1.39 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 18 मार्च को 10,57,383 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 23,13,70,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 3,93,39,817 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

सक्रिय मामलों में तेजी से बढ़ रहें:

एक तरफ कोरोना के संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा रोज आने वाले कोरोना मामले से आधे हैं। यही वजह है कि देश में सक्रिय मामलों में तेजी हो रही है।

देश के कई राज्यों में कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन बसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 26 हजार नए केस दर्ज किए गए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। देश के दस सबसे ज्यादा केस वाले जिलों में नौ जिले महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,833 नए मामले सामने आए। इन नए मरीजों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23 लाख 96 हजार 340 हो गई है। बृहस्पतिवार को 58 मरीजों की मौत हो जाने के बाद राज्य में अबतक 53 हजार 138 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1795

883759

7186

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

5

4969   

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16783

56

असम

1645

215160

1100

बिहार

406

261304

1555

चंडीगढ़

1466

21978

359

छत्तीसगढ़

6025

310838

3920

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

30

3422   

2

दिल्ली

2927

631756

10949

गोवा

861

54597

813

गुजरात 

5684

272332

4433

हरियाणा

3957

270222

3089

हिमाचल प्रदेश 

1043

58151

1013

जम्मू एंड कश्मीर 

1073

125046

1978

झारखंड

624

119232

1094

कर्नाटक

11378

941309

12415

केरल

25463

1068378

4450

लद्दाख

51

9695

130

लक्षद्वीप

173

470

1

मध्य प्रदेश 

6032

262031

3894

महाराष्ट्र 

167637

2175565

53138

मणिपुर

28

28924

373

मेघालय

32

13825

148

मिजोरम

13

4421

11

नागालैंड

7

12127

91

ओडिशा

648

335923

1918

पुडुचेरी

6

39521

674

पंजाब

14366

184848

6204

राजस्थान

3023

318284

2794

सिक्किम

48

6013

135

तमिलनाडु

6222

844568

12573

तेलांगना

2434

298262

1664

त्रिपुरा

21

33042

391

उत्तराखंड

698

95727

1704

उत्तर प्रदेश 

2217

595259

8753

वेस्ट बंगाल

3241

565938

10300

भारत में कुल मामले

271282

11083679

159370


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।